Thursday, August 11, 2022
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Audience Network
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
  • News
  • Politics
  • Business
  • Culture
  • Opinion
  • Lifestyle
  • Login
No Result
View All Result
Audience Network
Home क्रिकेट

AUSvsSA: मिलर डुप्लेसिस के शतक से दक्षिण अफ्रीका ने वनडे सीरीज 2-1 जीती

admin by admin
November 14, 2018
in क्रिकेट
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

होबार्ट वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली.

होबार्ट:  दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीत ली हैं.  मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज डेविड मिलर (139) और कप्तान फॉफ डु प्लेसिस (125) के बीच चौथे विकेट के लिए 252 रन की रिकॉर्ड साझेदारी के बाद गेंदबाजों के कमाल प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया को 40 रनों से हरा दिया. मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने यहां टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. मेहमान टीम ने मिलर और डु प्लेसिस के शतकों की मदद से निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 320 रन का मजबूत स्कोर खड़ा.

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया टीम शॉन मार्श (106) के शानदार शतक के बावजूद निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 280 रन तक ही पहुंच सकी. 321 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 39 रन के अंदर ही अपने तीन विकेट क्रिस लिन (0), कप्तान एरॉन फिंच (11) और ट्रेविस हेड (6) के विकेट गंवा दिए. इसके बाद शॉन और मार्कस स्टोयनिस (63) ने चौथे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी की. शॉन ने एलेक्स कैरी (42) के साथ भी पांचवें विकेट के लिए 80 रन जोड़े.

Related posts

मेरे लिए यह रोहित शर्मा के टेस्ट करियर का अंत है : इयान चैपल

December 7, 2018

VIDEO: पाक क्रिकेटरों का एक और मजेदार रनआउट, इस बार जूते के साथ खोया विकेट

December 6, 2018

david miller hitting ton

शॉन पांचवें बल्लेबाज के रूप में टीम के 226 के स्कोर पर आउट हुए. उन्होंने 102 गेंदों पर सात चौके और चार छक्कों की मदद से अपने करियर का छठा शतक पूरा किया. शॉन के आउट होने के बाद टीम नौ विकेट पर 280 रन तक ही पहुंच सकी. दक्षिण अफ्रीका के लिए डेल स्टेन और कागिसो रबादा ने तीन-तीन जबकि ड्वेन प्रिटोरियस ने दो और लुंगी एनगिदी ने एक विकेट चटकाए.

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम ने पांच विकेट पर 320 रन का मजबूत स्कोर ब. 55 रन के अंदर अपने तीन विकेट गंवाने के बाद डु प्लेसिस और किलर मिलर के नाम से मशहूर मिलर ने चौथे विकेट के लिए 252 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर टीम को 320 के स्कोर तक पहुंचाया.

डु प्लेसिस ने 114 गेंदों पर 15 चौके और दो छक्के जबकि मिलर ने 108 गेंदों पर 13 चौके और चार छक्के लगाए. एडिन मारक्रम ने 32 रन बनाए. मिलर ने सीरीज में कुल 192 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच के साथ साथ मैन ऑफ सीरीज का पुरस्कार भी मिला. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क और मार्कस स्टोयनिस ने दो-दो जबकि जोश हैजलवुड ने एक विकेट लिए.

 

Advertisement

POPULAR NEWS

  • Study Professional Course Free – Hacking in Practice Certified Ethical Hacking MEGA Course – Questionnaires Live

    Study Professional Course Free – Hacking in Practice Certified Ethical Hacking MEGA Course – Questionnaires Live

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Mobile Data, Not Internet Service Providers, To Be Blocked In Bali During Nyepi

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jokowi Needs Multidimensional Dialogue On Criminal Code Bill: Alliance

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ngurah Rai International Airport To Close For 24 Hours For Nyepi

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Indonesia To Offer Infrastructure Projects At IMF-World Bank Meeting

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ADVERTISEMENT
Audience Network

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • Study Professional Course Free – Hacking in Practice Certified Ethical Hacking MEGA Course – Questionnaires Live
  • Mobile Data, Not Internet Service Providers, To Be Blocked In Bali During Nyepi
  • Jokowi Needs Multidimensional Dialogue On Criminal Code Bill: Alliance

Category

  • Culture
  • Lifestyle
  • National
  • News
  • Opinion
  • Photography
  • Politics
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
  • बिज़नेस

Recent News

Study Professional Course Free – Hacking in Practice Certified Ethical Hacking MEGA Course – Questionnaires Live

Study Professional Course Free – Hacking in Practice Certified Ethical Hacking MEGA Course – Questionnaires Live

June 16, 2022

Mobile Data, Not Internet Service Providers, To Be Blocked In Bali During Nyepi

April 26, 2022
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2022 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In